7:22 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जिले में दसवां स्थान पाने वाले पवन को विधायक ने किया सम्मानित

जिले में दसवां स्थान पाने वाले पवन को विधायक ने किया सम्मानित
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र पवन श्रीवास्तव ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा का महत्व समझाने का कार्य किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक हरीश शाक्य ने पवन श्रीवास्तव को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। उसका परिणाम अवश्य मिलता है। इसलिए अन्य छात्रों को भी पवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पवन के पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बेटे की यह उपलब्धि उसके परिश्रम, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने बताया कि पवन की सफलता अन्य छात्रों के लिए एक मिसाल है और इससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक डीके गुप्ता, समिति सदस्य राजीव वार्ष्णेय व संजीव वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, अजय प्रताप सिंह, प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, गीता रानी, डॉ. आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शंखी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस