।
आई भी तो सिर्फ हिलने लगे पंखे, कभी ट्रांसफार्मर तो आए रिले में दिक्कत।
उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।
गर्मी बढ़ने के साथ ही,तीन दिन से बिजली कटौती ने लोगों को रूलाना शुरू कर दिया है। आलम यह कि सुबह 6 बजे दो घंटे की ,11 से दोपहर तीन तक चार घंटे कुल 6 घंटे की कटौती। बिजली आई भी तो लो-वोल्टेज इतने कि पंखे सिर्फ हिलते नजर आऐ।
बताते हैं कि कल ओवरलोडिंग के चलते कटौती की गई आज बिजलीघर में रिले में गड़बड़ी हो गई। अब शहर की जनता को गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही बिजली की बढ़ती कटौती के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।
जब दोपहर तीन बजे तक ही छ घंटे कटौती की भेंट चढ गये, अभी तो रात बाकी है। तीन बजे के बाद आई भी तो लो-वोल्टेज सिर्फ दिखावे को बिजली है। पंखे सिर्फ हिल रहे हैं। बिजली घर पूछने पर बताया जाता है कि रिले में गड़बड़ी है सही कराया जा रहा है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com