बिल्सी में मिठाई की दुकानों का बांटमाप अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
बिल्सी । नगर में मिठाई की दुकानों का किया औचक निरीक्षण बांट माप अधिकारी विनीत पांडेय द्वारा किया गया ।उन्होंने बताया कि बिल्सी कस्बे में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई जिस पर उन्होंने आज दोपहर समय लगभग 4:00 बजे बिल्सी में कई दुकानों का किया औचक निरीक्षण किया । बिल्सी में एंट्री करते ही मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई वहीं बाद में बाँट माप अधिकारी विनीत कुमार पांडे ने बताया की जनसुनवाई के माध्यम से और स्थानीय लोगों की शिकायत के अनुसार आज नगर में घटतौली का ओचक निरीक्षण के तहत 2 मिठाई विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण किया ,जिस पर किसी भी प्रकार की घटतौली नहीं पाई गई लेकिन आगे की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी अभियान की तरह बिल्सी में मिठाइयों की दुकानों का औचक निरीक्षण हमेशा करते रहेंगे क्योंकि बिल्सी कस्बे से अधिकतर ज्यादा शिकायतें आती हैं ।।पिछले महीनो में सहावगंज के हरी हलवाई के प्रतिष्ठान पर घटतौली पकड़ी थी जिस पर जुर्माना डालकर कार्यवाही की गई व भविष्य में भी पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही देकर चेतावनी दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

