1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गंगा घाट की सफाई कर लोगों को किया प्रेरित

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गंगा घाट की सफाई कर लोगों को किया प्रेरित।

उझानी-बदांयू 22 अप्रैल।

नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ‘पर्यावरण बचाओ’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्रिया-कलाप संपन्न कराए गए। इस अभियान के अंतर्गत एक विशिष्ट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पृथ्वी-संरक्षण हेतु बहुत सारी जानकारियों से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ कछला जाकर गंगा के किनारे से कचरा, पॉलिथीन एवं अन्य प्लास्टिक का निस्तारण कर अन्य सभी के लिए भी इस भागीदारी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

अन्य कार्यक्रमों में पृथ्वी संरक्षण हेतु शानदार भाषण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु शपथ, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, कहानी वाचन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अपशिष्ट पदार्थों की सहायता से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने यह दर्शाया कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम बड़ी से बड़ी आपदा से मिलकर निपट सकते हैं।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार को ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अभियान में प्रबंधन समिति समेत पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.