मदरशील मैमोरियल एकेडमी में पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण की रक्षा का संकल्प।
उझानी-बदांयू 22 अप्रैल।
मदर शील मेमोरियल एकेडमी, में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक सुंदर और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण हरियाली, जागरूकता और उत्साह से भर गया।
विद्यार्थियों ने चार्ट मेकिंग गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, “जल है तो कल है” जैसे आकर्षक और संदेशपूर्ण चार्ट बनाए। इसके साथ ही बच्चों ने पृथ्वी दिवस से संबंधित कविताएं और रंग-बिरंगी राइम्स सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे भी बड़े उत्साह के साथ लगाए गए, जैसे—
“Save Earth, Save Life”
“Go Green, Keep It Clean”
“Reduce, Reuse, Recycle”
“Plant Trees, Save Future”
“Protect Our Planet”
“Make Earth Green Again”
पूरे विद्यालय में बच्चों की ऊर्जा और जोश देखने लायक था। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर इस दिन को बेहद आनंद और उत्साह के साथ मनाया।



विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “हमारी पृथ्वी ही हमारा घर है, और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास जैसे पेड़ लगाना, पानी बचाना और स्वच्छता बनाए रखना, बड़े बदलाव ला सकते हैं।”
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का भी सराहनीय सहयोग रहा। शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में हरित आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि यदि हम आज से ही पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सुंदर पृथ्वी मिल सकती है।
“आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, धरती को फिर हरा-भरा बनाएं।”
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com