उझानी के वंशीधर मेमोरियल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।
उझानी-बदांयू 22 अप्रैल।
पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पर्यावरण बचाव विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग रहा। ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


बच्चों ने अखबार, प्लास्टिक बोतल, पुराने सीडी, कार्डबोर्ड और कपड़े के टुकड़ों जैसे अनुपयोगी सामान से गुलदस्ते, पेन स्टैंड, वॉल हैंगिंग और मॉडल बनाए।
बच्चों ने रंगों व चित्रों के माध्यम से अपने पोस्टर में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे संदेश दिए ।
प्रधानाचार्य रूपा रानी ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है उन्होंने कहा कि यदि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार ने पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को सीख दी तथा बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर स्कूल के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी बच्चों का मनोबल बढाया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com