बदांयू -अप्रैल में जून वाली गर्मी, तपती धूप लू के थपेड़ो से लोग हुए बेहाल।
बदांयू 21 अप्रैल।
बदांयू में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अब समय से पहले ही लू ने दस्तक दे दी है। ऐसे मंगलवार को लोगों को अप्रैल के महीने में जून वाली गर्मी महसूस हुई। तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया।
आज सुबह से तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। मौसम विभाग ने पूरे दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान बदांयू में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी, अगले पांच दिनों में तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की जाएगी।


मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 21 से 24 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा ,लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जहां अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
बदांयू में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लू (हीट स्ट्रोक) से निपटने के लिए अस्पतालों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं अन्य सरकारी अस्पतालों ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
