12:18 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – शेरनुमा डॉग ने दहशत फैला दी

बिसौली नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में एक खतरनाक शेरनुमा डॉग ने दहशत फैला दी है। रविवार रात एक मैरिज हॉल में घुसकर उसने बारातियों और मेहमानों पर हमला बोल दिया, जिससे खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। कई लोग घायल हुए और समारोह में भगदड़ मच गई।
मैरिज हॉल से भगाए जाने के बाद भी डॉग का हमला नहीं रुका। वह नगर से निकलकर आसपास के गांवों और खेतों तक पहुंच गया, जहां काम कर रहे किसानों, महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया। अब तक दर्जनों लोग इसके शिकार हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज टीके लगवा रहे हैं, जिनकी संख्या 80 के पार बताई जा रही है। डॉग के आक्रामक व्यवहार से रेबीज की आशंका जताई जा रही है, जबकि प्रशासन अब तक उसे पकड़ने में नाकाम है। दहशत के चलते लोग जरूरी काम के अलावा घरों

विज्ञापन एक्सप्रेस