12:14 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दीदी अभियान: महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कुंवरगांव (बदायूं)। मिशन शक्ति फेज-5 “दीदी अभियान” के अंतर्गत रविवार को कस्बा कुंवरगांव के वार्ड नंबर 6 में महिलाओं व बालिकाओं की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

बैठक में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना व महिला कांस्टेबल मंजू द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और किसी भी समस्या पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस