एपीएम पीजी कॉलेज में सशक्त नारी- सशक्त भारत भाषण प्रतियोगिता में आशीष प्रथम।


उझानी-बदांयू 16 अप्रैल ।
एपीएम पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण में सशक्त नारी सशक्त भारत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।
महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपने विचारों से यह बताया कि एक सशक्त नारी ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है। प्रतियोगिता में बी .एड. द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष ने प्रथम स्थान एवं बी. कॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र विपिन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर आदर्शकांता, प्रोफेसर संजीव एवं प्रोफेसर मीनाक्षी सक्सेना रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने कहा कि सशक्त नारी ही नए शक्तिशाली भारत का निर्माण कर सकती है और इसमें उसकी शक्तिशाली भूमिका की देश को सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय में कानून विभाग उझानी से महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा सभी छात्राओं को अवांछनीय व्यवहार को रोकने, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शुचि गुप्ता, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर आदर्श, प्रोफेसर जीतपाल, प्रोफेसर मोनिका, प्रोफेसर अंशुल, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर शालिनी शर्मा आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

