10:54 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूमधाम से निकाली गई संविधान निर्माता की शोभायात्रा

उझानी में धूमधाम से निकाली गई संविधान निर्माता की शोभायात्रा।

पूर्व पालिका प्रत्याशी भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने किया शुभारंभ।

उझानी-बदांयू 14 अप्रैल।

उझानी में इस बार भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब के जीवन और विचारों को दर्शाती झांकियों के साथ शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित बाबा साहेब की शोभायात्रा का भाजपा से नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता शंकर गुप्ता रूद्र ने रिविन काटकर शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में बाबा साहब के अलावा भगवान बुद्ध, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू, ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की झांकियां शामिल रहीं शोभायात्रा मोहल्ला गोतमपुरी के आंबेडकर पार्क से शाम 4 बजे शुरू हुई और बाजार कलां, मोहल्ला साहूकारा ,कछला रोड, पुरानी अनाज मंडी स्टेशन रोड होते हुए सब्जी मंडी स्थित भीमराव आंबेडकर पार्क पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।

मुख्य बाजार में लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा,पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल, पालिका सदस्य रामा देवी, रामलाल गोतम
समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस