2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सुशांत सिंह राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

युवा सपा नेता सुशांत सिंह राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद। बदायूं।आज संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर युवा नेता सुशांत सिंह राठौर ने शहर के बाबा साहब आंबेडकर पार्क और कई गांवों में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संविधान की गरिमा को बनाए रखने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का संकल्प लिया। सुशांत सिंह राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पर्पित किए और माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के बाद वहां उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए सुशांत सिंह राठौर ने कहा, “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का बाबा साहब का नारा आज के दौर में युवाओं के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।” उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक समरसता के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, स्थानीय युवा कार्यकर्ता और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
“संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।बाबा साहब के विचार हमें समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करते हैं। आइए, उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए एकजुट हों।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.