बदायूं में राशन वितरण पर आरोप, कोटेदार पर जबरन सामान खरीदवाने की शिकायत
बदायूं के शाहबाजपुर इलाके में इमली वाली मस्जिद के पीछे राशन वितरण को लेकर शिकायत सामने आई है। लोगों का आरोप है कि कोटेदार राशन देने से पहले पास की दुकान से 50–100 रुपये का सामान खरीदने की शर्त रख रहा है।
लोगो का कहना है कि बिना सामान खरीदे राशन नहीं दिया जा रहा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की जा रही है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com