2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भानु प्रताप सिंह चौहान आईरा के तहसील अध्यक्ष नियुक्त

बिल्सी : ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा )ने उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले की बिल्सी तहसील में नई नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति और बदायूँ जिला अध्यक्ष डॉ. वेदपाल सिंह कठेरिया की मंजूरी पर श्री सुनील कुमार वाष्णेय पुत्र श्री स्व. मदनलाल निवासी मोहल्ला नंबर 02 कस्बा बिल्सी को बिल्सी तहसील प्रभारी तथा श्री भानु प्रताप सिंह चौहान पुत्र श्री स्व. लायक सिंह चौहान को बिल्सी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 12 अप्रैल 2026 को जारी मनोनीत-पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में संगठन के प्रदेश महासचिव अवरार अहमद ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी संगठन की नीतियों पर चलते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अपना अमूल्य सहयोग देंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.