आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर हाईवे रहा जाम
ढाई घंटे तक थमी रही वाहनों की रफ्तार
यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
बिल्सी। कई घंटे बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई तो बिजनौर-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को दुराचार के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सुबह नौ बजे से जाम लगा दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक हाईवे पूरी तरह बाधित रहा, जिससे चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते सबसे अधिक परेशानी रोजमर्रा के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को हुई। कई लोग जरूरी कामों के लिए समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। स्कूली बच्चों और महिलाओं को भी सड़क पर घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी और धूप के बीच जाम में फंसे लोगों को पानी और अन्य सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन सही रास्ता न मिलने से स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ केके तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि हाईवे जाम होने से आमजन को किस कदर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह थी घटना…………….
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति किराना की दुकान चलाता है। उसकी साली को एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। नवजात के लिए बीती बृहस्पतिवार की शाम को घर के कुछ पुराने कपड़ा मांगने के लिए पीड़िता के परिजनों ने भेज दिया। जब पीड़िता बच्ची अस्पताल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने पकड़कर खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। जब बच्ची नहीं आई तो परिजनों तलाश में जुट गए। परिजनों को एक खाली प्लॉट में बच्ची खून से लथपथ मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बिल्सी केके तिवारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

