बदायूं । 

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स जगदम्बा इकाई के शिविर के तृतीय दिवस का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना द्वारा ध्वजारोहणकर और प्रार्थना गाकर और झंडा गीत गाकर किया गया। सभी रेंजर्स द्वारा स्काउट गाइड प्रतिज्ञा ली गयी।प्राचार्या डॉo वंदना ने सभी रेंजर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा की ‘सफलता का कोई मंत्र नहीं होता यह सिर्फ मेहनत का फल होता है अगर आप मेहनत करते हो तो आपको भी फल मिलेगा उन्होंने अनुशासन और समय की महत्ता को भी बताया। भारत स्काउट गाइड कमिश्नर श्री मोहम्मद असरार ने सभी रेंजर्स को रेंजर्स नियम, रेंजर्स की विशेषताएं एवं उद्देश्य, तालियों के प्रकार और गांठे- जुलाहा गांठ, वर्गाकार गांठ, हिच गांठ आदि के बारे में बताया, ध्वज फहराने और उतारने से सम्बंधित नियमों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताइ। शिविर में पाक कला प्रतियोगिता की गई। जिसमें सभी रेंजर्स ने आठ टोलिओं प्रतिभाग किया और तरह-तरह के पकवान बनाए। आठ टोलिओं ने दाल की कचौड़ी, रायता, पनीर, खीर, वेज बिरियानी, कस्टर्ड, ढोकला आदि बनाया तो किसी ने फास्ट फूड बनाया जैसे मोमोस,चाउमिन आदि बनाएं सभी ने बहुत लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग किया और अपना हुनर दिखाया। सभी टोलिओं द्वारा चूल्हे पर खाना बनाया गया और साथ ही सफाई सेवा भी प्रदान की गयी। टोलिओं में गुलाब टोली, मोगरा टोली, अपराजिता टोली, गेंदा टोली आदि पुष्पों के नाम पर आधारित टोलियां रही। प्रतियोगिता के पश्चात् चौथे दिन होने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी गयी। तृतीया दिन का संचालन रेंजर्स अधिकारी डॉ सरिता गौतम द्वारा किया गया उन्होंने पाक कला के निर्णायकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। ध्वज अवतरण के साथ ही तीसरे दिन की समाप्ति हुई । निर्णायक मंडल में डॉ अर्चना पांडेय डॉ सतीश कुमार डॉ ब्रजेश कुमार डॉ ऋषभ भारद्वाज और डॉ भावना सिंह भी उपस्थित रहे। समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

