12:36 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

थाने में बदली तैनाती, तीन मुख्य आरक्षियों को नई जिम्मेदारी

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में तैनाती में बदलाव के तहत तीन मुख्य आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित कर्मियों को नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

मुख्य आरक्षी धर्मवीर सिंह उर्फ फौजी को पुलिस लाइन भेजा गया है, सुशील कुमार को उसहैत जबकि विजय कुंडू का स्थानांतरण कर मूसाझाग थाने में तैनाती दी गई है। थाना परिसर में साथियों ने तीनों को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। सहकर्मियों का कहना था कि तीनों मुख्य आरक्षियों ने अपने कार्य के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दिया।विदाई के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस तरह के स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने के बाद बिछड़ना स्वाभाविक रूप से भावुक कर देता है। सहकर्मियों ने तीनों को नए स्थान पर बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस