नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल
बदायूँ जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रकेश उर्फ गाटी पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 143/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 के तहत मामला दर्ज था।
थाना बिल्सी पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 10 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com