उझानी दूसरी बार लड़की को ले गया युवक, फिर नामजद रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदांयू 10 अप्रैल।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने गांव के ही सुरजीत पुत्र निरोत्तम पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिता ने लिखा है कि एक बार पहले भी सुरजीत मेरी बेटी को भगाकर ले गया था जिसका मुकदमा भी कोतवाली में पंजीकृत हैं। अबकी बार 26 मार्च को फिर बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रवनीत कुमार को सोंपी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
