2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

बदायूं । राजकीय महिला महाविद्यालय,

बदायूं में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एंटी रैगिंग एवं महिला उत्पीड़न निवारण समिति, मुख्य शास्ता श्रीमती अर्चना पाण्डेय एवं मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. भावना सिंह द्वारा छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण एवं समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपनी समस्याओं को निःसंकोच व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से छात्राओं में विश्वास एवं जागरूकता का वातावरण सुदृढ़ हुआ।
इस कार्यक्रम में लगभग 85 छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.