3:47 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर थाना पुलिस का सघन बैंक सुरक्षा अभियान

बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हजरतपुर थाना पुलिस का सघन बैंक सुरक्षा अभियान, संदिग्धों पर कसी गई नकेल

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास के स्थानों पर गहन निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बैंक परिसरों में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही एटीएम केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने एवं साइबर ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस