3:47 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर – मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

एसएसपी के निर्देशन में हजरतपुर थाना पुलिस का सराहनीय अभियान – मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

जनपद बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना हजरतपुर पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण सहायता हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 112 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आपातकालीन स्थिति में इनके उपयोग हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
मिशन शक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न अथवा अन्य अपराध की स्थिति में निःसंकोच होकर शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस