8:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

काठगोदाम- मुंबई एक्सप्रेस को नियमित करने की तैयारी

काठगोदाम-मुंबई एक्सप्रेस को नियमित करने की तैयारी।

बदांयू 7 अप्रैल।

पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल के रूप में संचालित की जा रही ट्रेन को अब नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताते हैं रेलवे प्रशासन ने इसके लिए नया स्थायी ट्रेन नंबर भी जारी कर दिया है।

अब तक 09075/76 नंबर से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन जल्द ही 21907/08 नंबर से सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन के नियमित श्रेणी में आते ही यात्रियों को किराये में लगभग 30 प्रतिशत तक की कमी का लाभ भी मिलेगा, जिससे सफर और अधिक किफायती हो जाएगा।

काठगोदाम के लिए यह एकमात्र सीधी ट्रेन होने के कारण यात्रियों की लंबे समय से इसे नियमित करने की मांग थी। ऐसे में रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। जल्द ही इस ट्रेन को नए नंबर के साथ नियमित समय सारिणी में शामिल कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इस समय यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक बार काठगोदाम से वृहस्पतिवार को वहीं मुम्बई सेंट्रल स्टेशन से बुधवार को संचालित होती है।

पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन के संचालन के लिए तिथि का निर्धारण होने पर सूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.