12:17 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

​उघैती – विमला देवी जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा फल वितरित, मेधावी बच्चे हुए सम्मानित​

विमला देवी जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा फल वितरित, मेधावी बच्चे हुए सम्मानित​

नर्सरी में देव, कक्षा 4 में अंश और कक्षा 8 में गिरदीप ने मारी बाजी!

​उघैती बदायूं।। क्षेत्र के नरैनी चौराहा स्थित विमला देवी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी साल भर की कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​परीक्षा परिणामों में नर्सरी कक्षा में देव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि अमित ने द्वितीय और एक अन्य छात्र अमित ने ही तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में अंश कुमार प्रथम, अर्चना द्वितीय और संजीव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर विंग की बात करें तो कक्षा आठ में गिरदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहित को द्वितीय और साक्षी को तृतीय स्थान मिला।

​मेहनत का कोई विकल्प नहीं: उदय पाल सिंह

​वार्षिक परीक्षा फल का वितरण स्वयं विद्यालय के प्रबंधक उदय पाल सिंह यादव ‘नेता जी’ ने अपने कर-कमलों से किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा:
​”परीक्षा फल में श्रेष्ठ स्थान पाना अपने आप में एक बड़ी प्रेरणा है। आज के ये प्रतिभावान बच्चे ही देश का भविष्य हैं और आगे चलकर देश के शीर्ष नेता, डॉक्टर, वकील और इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करेंगे।”
​इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों के खिले हुए चेहरे और उनके हाथों में चमकती ट्रॉफियां पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस