सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार सीज
सहसवान (बदायूं)। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP24AT6955) को भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने शनिवार तड़के टेढ़ाघाट पुल के पास करीब 02 बजे घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 08 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधीर कुमार उर्फ संतोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलिया थाना कादरचौक तथा भूरे पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम गलौथी थाना दातागंज, जिला बदायूं शामिल हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे डोडा छिलका ट्रक चालकों से खरीदकर राह चलते वाहन चालकों को बेचने का काम करते थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

