12:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – ब्लॉक कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग

ब्लॉक कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी

सहसवान (बदायूं) स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के समीप स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आज अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने प्रचंड रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्य बाजार के करीब हुई इस घटना के बाद व्यापारियों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में आग इतनी विकराल हो गई कि लपटें आसमान छूने लगीं। ट्रांसफार्मर से खौलता हुआ तेल (Oil) नीचे गिरने के कारण आग सड़क तक फैल गई, जिससे लोग जान बचाकर इधर-बधर भागने लगे।
​प्रशासन की देरी से लोगों में रोष
​हैरानी की बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद तक भी न तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और न ही फायर ब्रिगेड की टीम। मौके पर जमा भीड़ में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के फटने की पूरी आशंका बनी हुई थी। कड़ी मसकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस