3:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने मुजरिया क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने मुजरिया क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बदायूं!

बदायूं, 31 मार्च 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा थाना मुजरिया क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक मुजरिया एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ भी की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बनाए रखें, ताकि अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा कि जनमानस में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।
इस अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस