1:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव। वार्ड नंबर 7 में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

 

कुंवर गांव। नगर के वार्ड संख्या 7 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फर अली उर्फ मंसूरी, जो कई वर्षों से कुंवर गांव में रहकर फोटो स्टूडियो और कपड़े की दुकान चलाते हैं, उनके मकान में यह हादसा हुआ। उनका मकान अमीर चंद्र मैरज हाल के पास स्थित बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। शाम को गृहस्वामी मुसब्बर अली शादी से लौटे और कुछ देर घर पर रुकने के बाद अपने गांव इमलिया चले गए। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके मकान में आग लग गई है।

आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फोटो स्टूडियो का पूरा सेटअप और कपड़े का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात कारणों से आग लगने की बात कही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस