कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दिन रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कौशिक अपनी टीम के साथ क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजार व चौराहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका।
चेकिंग में पाया गया कि मोटरसाइकिल का साइलेंसर अवैध रूप से मॉडिफाई किया गया था और चालक बाजार में तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाज निकाल रहा था। चालक अजीम पुत्र निराले, निवासी बनगढ़, थाना कुंवरगांव, वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को सीज कर लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com