उझानी मदरशील स्कूल में परीक्षाफल वितरण- आराध्या शर्मा को मिला स्टार अकादमी पुरस्कार।
उझानी-बदांयू 30 मार्च।
आज मदरशील मेमोरियल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ किया गया।



प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी और आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन का परिणाम होती है”।
इस अवसर पर Star of the Academy का विशेष सम्मान आराध्या शर्मा को प्रदान किया गया।
Topper of the Academy का पुरस्कार किड्स जोन में सार्थक शाक्य तथा जूनियर मे आराध्या को मिला।
इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी योग्यताओं का परिचय देते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जो निम्न प्रकार है –
कक्षा नर्सरी में क्रमशः रिद्धि, शिव साहू, कार्तिक, एलकेजी में क्रमशः सार्थक शाक्य, ओम शाक्य, आयांश पाल , यूकेजी में क्रमशः सूर्य प्रताप सिंह, सोनिका, क्रिस्टल तोमर , फर्स्ट में क्रमशः आराध्या शर्मा, अयांश सिंह, भावना शाक्य ने, कक्षा II में फातिमा आफिया, विष्णु चौधरी, सुबोध शाक्य , कक्षा III में अक्षिता यादव, आस्था, खुशी कश्यप , कक्षा IV में गोविंद शर्मा, अभय शाक्य, माधव गुप्ता, कक्षा V में प्रियांशी शर्मा, दिव्यांशी शाक्य, प्रियाना थरेजा, कक्षा VI में आराध्या, दीक्षिता गोला और अर्पिता वर्मा , कक्षा VII में आफरीन अबरार, फरीन खान, उन्नति, कक्षा VIII में अथर्व राघव, मोहम्मद अरशद, इशिका वर्मा ने स्थान प्राप्त किये।
विद्यालय में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ सह-शैक्षिक प्रतिभाओं के लिए भी पुरस्कृत किया गया। Puntuality का किड्स जोन में आयांश पाल, भावना को, प्राइमरी में दिव्यांशी शाक्य, तथा जूनियर में कोमल और अनुप्रिया , Improving Child शयान रजा, बालेश यादव, Proper Uniform सूर्य प्रताप सिंह, कनिष्क , Best Drawing अभय शाक्य, अथर्व राघव, Best performer नव्या आराध्या, Good Behaviour वंशिका पाल , मोहम्मद अरशद, Manners Etticates आफरीन अबरार, Smart and Active आहिल रजा, Best writing आस्था, मीनाक्षी, दिव्यांशी को दिया गया।
साथ ही Thought competition में प्रथम स्थान प्रियाना थरेजा, फातिमा आफिया, आफरीन अबरार, अथर्व राघव , द्वितीय स्थान आहिल रजा, प्रियांशी शर्मा, दिव्यांशी शाक्य, अर्पिता वर्मा, तृतीय स्थान माहिरा, दिव्यांशी, अभय शाक्य, कोमल शाक्य, उन्नति, फरहीन खान को पुरस्कृत किया तथा शिक्षकों में Regularity and punctuality का पुरस्कार शिक्षिका शिवानी शर्मा को दिया गया।
विद्यालय के निदेशक भारत थरेजा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर करते रहें। अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियां पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या जी ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों का सहयोग उनके बच्चों एवं विद्यालयों के लिए परम आवश्यक है साथ ही उन्होंने कहा कि नए सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से हो रहा है।
अंत में विद्यालय निदेशक भारत थरेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम में योगेंद्र नाथ, मीनू कनौजिया, विजया, चंचल, सौम्या शर्मा, मुस्कान गुप्ता, दीक्षा वर्मा, शिवानी शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, सारा अंसारी, मोहिनी, नमामि वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com