8:22 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

*मिशन शक्ति 5.0 के तहत कुंवरगांव में एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान*

*बदायूं*

*केशव गुप्ता*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ (SSP_BDN) के निर्देशन में चलाए जा रहे #MissionShakti5 अभियान के अन्तर्गत थाना कुंवरगांव पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रूप से निगरानी की।
अभियान के दौरान संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे सघन पूछताछ की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस टीम ने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा समाज में सुरक्षा का माहौल स्थापित करना है।
थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.