10:34 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगाँव – खाटूधाम में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

कुंवरगांव। नगर के खाटू श्याम धाम मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव आगामी 2 अप्रैल को विशेष श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं और पूरे आयोजन को आकर्षक व व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह दद्दू संभाल रहे हैं।

 

इस कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजक रविंद्र सिंह दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह संगीतमय सुंदरकांड पाठ से शुरुआत होगी, जिसमें भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के गुणगान में लीन रहेंगे। इसके बाद विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। शाम को श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।मंदिर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र सिंह दद्दू की सक्रियता और आयोजन को लेकर उनकी गंभीरता की सराहना की गई। क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप देने में उनकी भूमिका लगातार अहम रही है, जिसके चलते इस बार भी कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रविंद्र सिंह दद्दू ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.