9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हैवतपुर में भक्तों ने कराया माता रानी का जागरण, बांटा प्रसाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में भव्य माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उझानी से आई जागरण पार्टी की गायिका रागिनी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। जागरण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसको सफल बनाने रामबहादुर, रमन कुमार, राजेश कुमार, सत्यवान, भजनलाल, नन्हे सहित अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस