5:25 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*बदायूं*

*केशव गुप्ता*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकित शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पर पंजीकृत मु0अ0स0 135/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त फैजान S/O कैसर अली नि0मो0 दहलीज कस्बा व थाना सहसवान बदायूँ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

*घटना का विवरण-* दिनांक 26.03.2026 को वादी वकीलउद्दीन पुत्र सिराजउद्दीन नि0मो0 शहबाजपुर कस्बा व थाना सहसावन,बदायूँ घरेलू सामान खरीदने दुकान पर गया था जिसकी जेब से किसी व्यक्ति द्वारा 30000/-रू निकाल लिये गए थे, दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उक्त व्यक्ति की जानकारी करने पर पाया कि रूपये चोरी करने वाले व्यक्ति का नाम फैजान पुत्र कैसर अली निवासी मौहल्ला दहलीज थाना सहसवान, बदायूँ है। घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना सहसवान पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में रवाना हुयी। आज दिनाँक 27.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को बिसौली रोड की ओर नाधा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी किये गये 30000/-रू में से 10000/-रू बरामद हुये थे पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैने कल फाइब स्टार की दुकान से सामान खरीदने आये एक व्यक्ति की जेब से 30000 रुपये चुरा लिये थे जिन्हे लेकर मै छिप रहा था लोअर की एक जेब मे 10000/- तथा दूसरी जेब मे 20000/- रुपये रखे थे घबराहट में जेब में रखे 20000/- रुपये कस्बा सहसवान मे कहीं निकल गए मेरे पास चोरी किए गए 10000/- रु0 है।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री सत्यपाल सिंह थाना सहसवान बदांयूँ
2. का0 502 प्रमोद कुमार थाना सहसवान बदांयूँ
3. का0 1803 लोकेन्द्र सिंह थाना सहसवान बदांयूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस