बदलता ट्रेंड-कन्या पूजन के लिए गिफ्ट पैक करा रहे लोग।
-नवरात्रि पर विषेश –
उझानी-बदांयू 27 मार्च।
समय के साथ बदलाव प्रकृति का नियम है, पिछले कुछ वर्षों से नवरात्र के अवसर कन्या भोज पर दान-दक्षिणा का स्वरूप बदला है, कन्या पूजन के लिए लोग चॉकलेट व चिप्स के गिफ्ट पैक तैयार करा रहे हैं। बाजारों में कन्फेक्शनरी दुकानों पर चिप्स, बिस्किट और अन्य सामान की पोटली बनाई जा रही है। जो कन्याओं को भोज के बाद उपहार में दी जाएगी।
दुकान संचालक अपूर्व ने बताया कि लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार गिफ्ट पैक तैयार करा रहे हैं। इसमें चिप्स, बिस्किट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान की पोटली बनवा रहे है। उन्होंने बताया कि यह पैकेट 50 से 200 रुपये तक में तैयार होते हैं।
नवमी पर कन्या पूजन करने वाले लोग इस तरह के पैकेट के ऑर्डर दे रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक अपनी पसंद से सामान रखवा कर अपने अपने बजट के अनुसार गिफ्ट पैक करा रहे हैं। ग्राहक मुकेश , राकेश कुमार, शालिनी अग्रवाल ने बताया कि पहले नकदी दी जाती थी अब स्वरूप में बदलाव करते हुए गिफ्ट पैक देना यह एक अच्छा अवसर है। जब वह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं और कन्याओं को खुश कर सकते हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com