2:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

इस्लामनगर : नगर पंचायत इस्लामनगर कार्यालय में शासन द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नामित सदस्य संजीव कुमार पहलवान, अंकित कुमार गुप्ता विट्टू,श्रीमती नीरज राठी को उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रेम पाल सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। चेयरमैनपर्सन निशात मुशाहिद एवं चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली द्वारा नामित सदस्यों का शॉल उड़ाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, हितेंद्र शंखधार, संजीव कुमार गुप्ता भट्टा वाले, जयदेवी शास्त्री एवं सदस्यगण देवेंद्र कुमार, मुकेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, विनोद शास्त्री, राजू सैनी , मजहर अली खान, वाली मोहम्मद, अफाक कुरैशी, इरफान, तस्लीम कुरेशी, यश कुमार, डॉक्टर आसिफ, शाकिर अली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस