9:55 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

माता कालरात्रि की भक्ति में डूबा शहर, गूंजे जयकारे

माता कालरात्रि की भक्ति में डूबा शहर, गूंजे जयकारे

उझानी-बदांयू 25 मार्च।

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। दोपहर तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम से लेकर देर रात तक देवी प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगार का दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ते रहे।

भोर की पहली किरण के साथ ही घर-घर में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। सुबह भक्तों ने अज्ञारी कर देवी की आरती की। इसके बाद हाथों में पूजा की थाली और जल का पात्र लेकर भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे। देवी के जयकारों के बीच भक्तों ने उनकी प्रतिमाओं का अभिषेक किया। कई मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।

शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन मंदिरों में घंटा-घड़ियालों की टंकार और देवी के जयकारों की गूंज रही। शाम को मंदिरों में माता रानी का भव्य शृंगार किया गया और फूल बंगला सजाया गया।

श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मातारानी का दर्शन किया, जल अर्पित कर उनका भोग लगाकर बच्चों की कुशलता की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.