8:31 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

उझानी मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ।


उझानी-बदांयू 25 मार्च।

नगर पालिका परिषद में शासन से मनोनीत 5 सभासदों को एसडीएम विनीत कुमार ने एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथग्रहण कराई।

नगरपालिका के नेहरू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की मोजुदगी में पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल, ओमप्रकाश अदलक्खा, कन्हैया शाक्य, अमित शर्मा रेशू,व ममता बाल्मीकि ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर ईओ, सफाई व खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, सभासद आकाश शर्मा, राहुल शंखधार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस