10:29 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उसावा – धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

उसावा में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा

उसावा। आज दिनांक 24 मार्च को नगर उसावा में बाबा खाटू श्याम के भक्तों द्वारा आस्था, उत्साह और भक्ति के साथ भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह पावन यात्रा बाबा लक्कड़ दास मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई।
निशान यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्याम भक्त झूमते-नाचते नजर आए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
यह यात्रा बाबा लक्कड़ दास मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर एवं खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात यात्रा पुनः बाबा लक्कड़ दास मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
निशान यात्रा में नगर के सैकड़ों श्याम भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से पवन गुप्ता, वार्ड नंबर 9 के सभासद आनंद सिंह, सौरव गुप्ता, अवधेश पंडित, चेतन वर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा ने नगरवासियों के हृदय में बाबा श्याम के प्रति अटूट आस्था को और मजबूत किया।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस