6:28 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मां कात्यायनी का हुआ पूजन, सजे दरबार, हर ओर माता की जय-जयकार

उझानी-बदांयू 24 मार्च।

चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में मातारानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने भजन संध्या आयोजित कर मातारानी का गुणगान किया। जगह-जगह माता के दरबार सजाए गए।

शहर के देवी मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही शाम को महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस