संवाददाता – अमन गुप्ता
वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश के साथ जयपुरिया स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न
सहसवान। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वसुधैव कुटुम्बकम्” रहा। जिसके माध्यम से पूरे विश्व को एक परिवार मानने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्तर भारत, दक्षिण भारत तथा कश्मीरी लोकनृत्य सहित विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों में भारतीय सेना के शौर्य, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और मानवता के प्रति प्रेम को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया गया। वहीं सर्वजन स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए योग की विशेष प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात आकर्षक गणेश वंदना और मां काली की प्रस्तुति ने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरिजीत घोष, दीपिका सिंह एवं मुनिश सेठ एमआर जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स उपस्थित रहे। निदेशक अश्विनी माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की विशिष्ट प्रतिभा पर जोर दिया, जबकि प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम शिक्षकों व विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से सफल रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

