12:36 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

सहसवान में सम्मान समारोह आयोजित, नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

सहसवान। जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी पुत्तन आजाद के आवास पर आज एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सहसवान में नामित सभासद श्री अवढर शर्मा, श्री सचिन शर्मा एवं श्री सौरभ माहेश्वरी का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक (सोशल मीडिया) पद पर पुनः नियुक्त हुए अनुराग दीक्षित जी का भी सम्मान किया गया। साथ ही जिला संयोजक आईटी मुनेंद्र सिंह शाक्य जी का भी स्वागत कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन कर जनता की सेवा करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस