।

उझानी-बदांयू 22 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी नेत्रपाल पुत्र महेन्द्र सिंह ने अपने भाई , भतीजे व भाभी के खिलाफ घेर में कूड़ा डालने गई पुत्रवधू से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है बचाने में व नातिन गये तो हमें भी नहीं बख्शा।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में नेत्रपाल ने लिखा है कि आरोपियों से हमारा पहले से कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। यह आऐ दिन लड़ने को तैयार रहते हैं।
आज सुबह मेरी पुत्रवधू सुरीला घर के बाहर कूड़ा डालने गई तो आरोपी ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर बहू से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, बचाने में व नातिन नीतू गई तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमें भी चोटें पहुंचाई। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। व मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com