बिल्सी । बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि 1 अप्रैल दिन बुधवार 2026 को सुबह 9 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ और 2 अप्रैल दिन गुरुवार 2026 को हनुमान जन्मोत्सव पर मुख्य आयोजन होगा। 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 11:45 हनुमानजी की महाआरती की जाएगी। उसके उपरांत 12 बजे हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा एक बजे कान्या भोग 1008 कान्याओ के द्वारा किया जाएगा शाम छः बजे संध्या आरती मध्य रात्रि भव्य आतिशबाजी छोड़ी जायेगी और अगले दिन 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को शाम चार बजे से हनुमानजी की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। अन्य स्थानों से आने वाले बैंड व स्वचालित झाकियां आकर्षक का केंद्र रहेंगी!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

