विधिवत पूजन आरती कर रासलीला का हुआ शभारंभ।
दहगवां (बदायूं) ब्लॉक क्षेत्र के गांव में मंच पर बाल स्वरूप श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीणो ने राधा-कृष्ण की झांकियों पर पुष्प वर्षा की और जयकारे लगाए।
दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव पंडरिया मे भाजपा युवा नेता मयंक गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर रासलीला का शुभारंभ किया की और आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखते हैं।कार्यक्रम के दौरान रासलीला प्रांगण परिसर मे ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के उद्घोष से गूंजता रहा। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और लीला का आनंद लिया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों? का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर आयोजक पवन पाठक, प्रमोद पाठक, एवं श्री जगदीश गुप्ता समस्त ग्रामवासी रहे।


/रविशंकर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

