।
उझानी-बदांयू 20 मार्च।
प्रेम प्रसंग के परवान ना चढ़ने, परिजनों के शादी के विरोध के चलते कासगंज जनपद के कस्बा सहावर के एक गांव निवासी प्रेमी युगल ने कछला गंगा घाट पर कीटनाशक पी लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में सीएचसी भिजवाया जहां डाॅ सर्वेश कुमार ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
पूरा मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला रेलवे ब्रिज के पास का है । सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कुनबे के रहने वाले बताए जाते हैं। परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे जिससे दोनों काफी आहत थे।
बीती शाम 5 बजे दोनों कछला रेलवे ब्रिज वाले रोड पर पहुंचे और वहां पर दोनों ने एक ठेले पर बैठकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बैहौशी की हालत में देखा तो चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वही कोतवाली पुलिस ने बताया कि कछला से युवक का बहनोई आ गया है सहावर में परिजनों को सूचना दे दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

