2:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस ने कस्बे में किया रूट मार्च, ईद व नवरात्र को लेकर शांति की अपील

स्थानीय थाना क्षेत्र में ईद-उल-फितर व नवरात्र पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ नगर कस्बे में रूट मार्च किया। यह रूट मार्च सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए किया गया।

 

पुलिस ने कस्बे के विभिन्न हिस्सों में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। रूट मार्च का उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि पुलिस और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

रूट मार्च के दौरान कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुरुष व महिला आरक्षियों की सतर्कता से आमजन ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.