बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए भक्तों ने बताया कि महाकाल वह शक्ति हैं जो समय और संकट पर विजय दिलाते हैं। जिन पर महाकाल की कृपा होती है, उनका हर भय नष्ट हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इधर, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। यहां भी भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

