9:47 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग हुए घायल

बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला संख्या आठ में पुराने बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पक्ष के अहलकार और संजीव घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से जसवंत और तोताराम भी मारपीट में घायल हुए हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस