11:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

बिल्सी। कस्बे की कोठी वाली मस्जिद में माह-ए-रमजान के दौरान पढ़ी जा रही तरावीह की नमाज में सोमवार की देर रात कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद और नमाजी मौजूद रहे। रमजान के पवित्र महीने में तरावीह की नमाज का विशेष महत्व होता है। कोठी वाली मस्जिद में मौलाना हाफिज शाह मोहम्मद ने अपनी सुरीली आवाज में पूरे रमजान के दौरान कुरान शरीफ की तिलावत कराई। कुरान मुकम्मल होने के मौके पर मस्जिद में भावुक माहौल देखने को मिला। इस दौरान नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मस्जिद का सहन और अंदरूनी हिस्सा नमाजियों से खचाखच भरा रहा। नमाज के दौरान बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने पूरी एकाग्रता के साथ अल्लाह की इबादत की। कुरान मुकम्मल होने के बाद विशेष दुआ कराई गई, जिसमें देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर मस्जिद के सदर मोहम्मद हनीफ और खजांची अबरार अब्बासी ने मौलाना शाह मोहम्मद व मौलाना अतीक नूरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में यासीन अब्बासी, मुनीश कुरैशी, इकरार अब्बासी, अरबाज अल्वी, इरफान कुरैशी, अजीम राईन, हामिद सैफी, डॉ. बबलू नूरी, अंसार अब्बासी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस